You are currently viewing जालंधर का मान: ‘रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट किंग’ डॉ. हरप्रीत सिंह फिर न्यूयॉर्क पुनः आमंत्रित, अमेरिकी सर्जनों संग करेंगे जटिल ऑपरेशन

जालंधर का मान: ‘रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट किंग’ डॉ. हरप्रीत सिंह फिर न्यूयॉर्क पुनः आमंत्रित, अमेरिकी सर्जनों संग करेंगे जटिल ऑपरेशन

जालंधर: शहर के प्रख्यात ऑर्थो गोल्ड मेडलिस्ट और ‘रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट के किंग’ के नाम से मशहूर डॉ. हरप्रीत सिंह (एम.एस) ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऑर्थोनोवा अस्पताल के डॉ. हरप्रीत सिंह को अमेरिका के न्यूयॉर्क में ‘रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट’ पर आयोजित एक प्रतिष्ठित क्लिनिकल प्रोग्राम के लिए पुनः आमंत्रित किया गया है।

किसी भारतीय सर्जन के लिए यह एक दुर्लभ और प्रतिष्ठित अवसर है, जब उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों में से एक में अपनी विशेषज्ञता साझा करने और जटिल सर्जरी में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया हो। यह निमंत्रण जालंधर के ऑर्थोनोवा अस्पताल में उनके द्वारा किए जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले रोबोटिक कार्यों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने का प्रतीक है।

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिंह घुटने और कूल्हों की 7 और रीढ़ (स्पाइन) की 3 जटिल सर्जरी में हिस्सा लेंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने सूचित किया है कि इस अंतरराष्ट्रीय दौरे के कारण डॉ. हरप्रीत सिंह 15 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक ऑर्थोनोवा अस्पताल, जालंधर में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Dr. Harpreet Singh, the ‘Robotic Knee Replacement King’