You are currently viewing सहोदया स्किट प्रतियोगिता में DIPS ने जीत हासिल कर पाई दूसरी पॉजीशन

सहोदया स्किट प्रतियोगिता में DIPS ने जीत हासिल कर पाई दूसरी पॉजीशन

जालंधर (अमन बग्गा): सीबीएसई द्वारा करवाई जा रही सहोदया स्किट प्रतियोगिता में डिप्स चेन के बच्चों ने अपनी शानदार कला का हुनर दिखाते हुए दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान आलोप हो रहे पंजाबी सभ्याचार विषय पर बच्चों द्वारा पंजाबी में स्किट पेश की गई। इसमें डिप्स स्कूल उग्गी ने दूसरा और डिप्स स्कूल कपूरथला ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में उग्गी से दमनप्रीत कौर, राजवीर कौर, दर्योधनप्रीत कौर, जैसमीन कौर, हरजोत कौर, कोमल कौर, हरजोत कौर, कोमलदीप कौर, सीलप्रीत कौर और कपूरथला स्कूल से मनदीप कौर, नवप्रीत कौर, कामना, आस्था, रविंदर कौर ने इसमें भाग लिया ओर जीत हासिल की।

डिप्स स्कूल उग्गी की प्रिंसिपल दीपक राणा और डिप्स स्कूल कपूरथला की प्रिंसिपल डिंपल शर्मा ने विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने इस जीत के मौके पर स्कूल प्रिंसिपल, टीचर्स और बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह अपनी कला का बेहरतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिप्स में बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है ताकि वह हर क्षेत्र में अव्वल हो सके।

DIPS won second position in Sahodaya skit competition