You are currently viewing मेहंदी प्रतियोगिता में DIPS की छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मेहंदी प्रतियोगिता में DIPS की छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जालंधर (अमन बग्गा): करवाचौथ के मौके पर डिप्स कॉलेज ( को – एजुकेशनल ) में छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कंपीटिशन कॉसमोटॉलोजी विभाग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया और आपने बेहतरीन आर्ट का प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओँ ने अपने सहपाठियों, दोस्तों के हाथों पर मेहंदी लगाते हुए 3 डी, ग्राफिक, अरेबिक, सिंपल, पीकॉक, इंडो अरेबिक, ब्रेसलेट डिजाइन बनाए। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं के लिए विभिन्न तरह की गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने मिलकर वन मिनट गेम्स, रैंप पर मॉडलिंग की और इस गतिविधि का आनंद लिया। इस प्रतियोगिता में निशा ने पहला, जसविंदर कौर ने दूसरा, अमरदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने सभी के मेहंदी डिजाइन देखकर उनकी प्रतिभा की सरहाना की। उन्होंने कहा कि देखने में लगता है कि मेहंदी लगाना बहुत ही आसान काम है लेकिन यह बहुत ही मुश्किल काम है। आपको इसके लिए बहुत ही फोकस और अपने हाथों पर कंट्रोल की जरूरत होती है। बदलते समय के साथ मेहंदी डिजाइन, कलर्स में काफी बदलाव आ चुका है। मर्किंट में अब कई कलर्स की मेहंदी उपलब्ध है जिनकी मदद से महिलाएं अलग अलग डिजाइन बना सकती है। लड़कियों घर रहते हुए भी एक मेहंदी आर्टिस्ट की तौर पर अपना अच्छा बिजनेस शुरू कर सकती है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

DIPS students showed their talent in Mehndi competition