You are currently viewing बीएड की परीक्षा में DIPS कॉलेज का रहा शानदार परिणाम

बीएड की परीक्षा में DIPS कॉलेज का रहा शानदार परिणाम

जालंधर (अमन बग्गा): पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए बीएड 4 सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन रड़ा-मोड़, टांडा के विद्यार्थियों का का शानदार प्रदर्शन रहा। परिणाम मे हरमनप्रीत कौर ने 86.4 प्रतिशत अंक के साथ पहला, गुरशरनदीप कौर ने 84 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा, नवजोत कौर ने 83.5 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया प्रिंसिपल डॉ. ज्योति गुप्ता ने अच्छे अंक हासिल करने पर छात्राओं को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया।

प्रिंसिपल ने बाकी सभी विद्यार्थियों को भी अगली परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उऩ्होंने कहा कि वह भविष्य के शिक्षक है इसलिए उन्हें अपने हर विषय को बहुत ही बरीकी से समझना चाहिए ताकि वह बच्चों को समझा सके। एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कॉलेज स्टाफ और सभी छात्राओं को बधाई देते हुए पूरी मेहनत के साथ अगली परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

DIPS College’s excellent result in B.Ed examination