जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स चेन के तहत आने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों ने पंजाब खेड मेला जोनल गेम्स में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 35 गोल्ड जीते। खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। लड़कों के वर्ग में अंडर 14 खो-खो में डिप्स स्कूल ढिलवां , 600 मीटर रेस में ढिलवां, टग ऑफ वार में करोलबाग, नूरमहल, अर्बन एस्टेट, अंडर 17 खो-खो डिप्स स्कूल ढिलवां , जैवलिन थ्रो में बैगोवाल, बॉलीवाल में बुताला, टग ऑफ वार में नूरमहल, अंडर 19 डिस्कस थ्रो में बैगोवाल, 100 मीटर में कपूरथला,अंडर 21 बॉलीवाल में डिप्स स्कूल ढिलवां , 100 मीटर स्परिंट रेस में ढिलवां , 200 मीटर में ढिलवां. जैवलिन थ्रो में बैगोवाल, टग ऑफ वार में नूरमहल की टीम ने पहला, अंडर 14 100 मीटर स्परिंट रेस में ढिलवां, 200 मीटर रेस में गिल्जियां, बॉलीवाल में बुताला, अंडर 17 100 मीटर स्प्रिट रेस में ढिलवां, कपूरथला, 800 मीटर रेस में ढिलवां, करोलबाग, डिस्कस थ्रो में बैगोवाल, बॉलीवाल में कपूरथला, अंडर 19 800 मीटर रेस में ढिलवां, 100 मीटर रेस में कपूरथला, अंडर 21 कबड्डी में डिप्स स्कूल ढिलवां, टग ऑफ वार में डिप्स स्कूल ढिलवां, करोलबाग, अर्बन एस्टेट, उग्गी, खोखो में करोल बाग, अर्बन एस्टेट, उग्गी की टीम ने दूसरा, अंडर 14 200 मीटर में टांडा,अंडर 17 बॉलीवाल में सुरानुस्सी, खोखो में करोलबाग, अर्बन एस्टेट, लांग जंप में करोलबाग, 200 मीटर में कपूरथला, शॉटपुट में बुताला, खो-खो में नूरमहल, अंडर 21 शॉटपुट में ढिलवां , बॉलीवाल में सुरानुस्सी , कबड्डी में नूरमहल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों के वर्ग में अंडर 14 टग ऑफ वार में डिप्स स्कूल नूरमहल,शॉटपुट में बैगोवाल, अंडर 17 शॉटपुट में टांडा, बॉलीवाल में सुरानुस्सी, कपूरथला, फुटबाल और रिले में मेहता चौक,डिस्कस थ्रो में बैगोवाल, अंडर 19 खो-खो में बुताला, अंडर 21 बॉलीवाल में ढिलवां, सुरानुस्सी , 1500 मीटर स्परिंट में ढिलवां, कबड्डी में सुरानुस्सी, उग्गी, 800 मीटर में ढिलवां,100 मीटर स्परिंटर में ढिलवां, 200 मीटर स्पिरिंट में ढिलवां, टग ऑफ वार में उग्गी, डिस्कस थ्रो में मेहता चौक की टीम ने पहला, अंडर 14 खो-खो में ढिलवां, 600 मीटर में ढिलवां, लांग जंप में टांडा, टग ऑफ वार में बुताला, अंडर 17 800 मीटर में अर्बन एस्टेट, 400 मीटर में मेहता चौक, टग ऑफ वार और कबड्डी में नूरमहल अंडर 21 टग ऑफ वार में ढिलवां, 800 मीटर रेस में ढिलवां , 200 मीटर स्पिरिंट रेस में ढिलवां, रिले में अर्बन एस्टेट,1500 मीटर रेस में सुरानुस्सी, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो में मेहता चौक की टीम ने दूसरा, अंडर 14 खो-खो में टांडा, 200 मीटर में टांडा, रिले में करोलबाग, अर्बन एस्टेट, अंडर 17 100 मीटर स्पिरिंट में ढिलवां, 400 मीटर, 200 मीटर में टांडा, लांग जंप में अर्बन एस्टेट, अंडर 21 100 मीटर स्परिंट में ढिलवां , 400 मीटर में बैगोवाल, खो-खो में उग्गी के साथ सुरानुस्सी की टीम ने शॉटपुट, 400, 800 मीटर में तीसरा स्थान हासिल किया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह, सीएओ रमनीक सिंह, जशन सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
DIPS chain schools won 35 gold in Punjab Khed Fair will now participate in district level competition




