लुधियाना: लुधियाना में सोमवार रात नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का शव सतलुज नदी के किनारे पड़ा मिला। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि सतलुज नदी के किनारे स्थित गांव तलवंडी में खुलेआम चिट्टा बिकता है। वहां से युवक चिट्टा खरीदकर सतलुज नदी के किनारे नशा करते हैं।

थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक युवक की उम्र करीब 34 साल लग रही है। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए आसपास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
Dead body of a young man found on the banks of Sutlej river, death due to drug overdose; The deceased has not been identified yet




