लुधियाना: लुधियाना में आज एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। हैरानी की बात यह है कि 12 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि बीती रात ही वह अपने मायके वालों से मिलकर गई थी।
ससुराल पक्ष वालों ने बिचौलन को फोन कर बताया कि बहू ने फंदा लगा लिया है। बिचोलन ने मृतक विवाहिता लक्ष्मी के परिजनों को सूचना दी।

मृतक लक्ष्मी के भाई राजविंद्र ने बताया कि वह कैलाश नगर रोड के रहने वाले हैं। उसकी बहन की शादी 5 नवंबर को काली सड़क के रहने वाले युवक से हुई थी। बिचोलन ने फोन कर बताया कि लक्ष्मी की मौत हो गई है।

भाई ने कहा कि यकीन नहीं हो रहा है कि बहन ने फंदा लगाया है, क्योंकि वह बहुत ही हंसमुख थी। थाना जोधेवाल पुलिस को सूचित कर शव फंदे से उतरावाया।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल विवाहिता ने ऐसा क्यों उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।
View this post on Instagram
Dead body of a married woman found hanging in Ludhiana, the marriage took place only 12 days ago; Police engaged in investigation of the case







