जालंधर (अमन बग्गा): एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहनात्मक दिशा-निर्देश अधीन छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु बड्डी प्रोग्राम के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अन्तर्गत स्वच्छता की सेवा हेतु विभिन्न विषयों जैसे स्वच्छता में सुधार और मानव स्वास्थ्य का क्या संबंध है, स्वच्छता को बढ़ावा देने में शिक्षण संस्थानों की भूमिका, क्या शहरों में वॉल पेंटिंग (भित्ति चित्र) स्वच्छता के दूत बन सकते हैं पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें +2 एवं +1 की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की। वातावरण भी ऐसा बनाया गया कि छात्राओं ने प्रकृति के आँचल में बैठकर प्रकृति की सुंदरता एवं हरियाली को निहारते हुए निबंध लिखे, दूसरे दिन स्वच्छता अभियान के तहत छात्राओं द्वारा स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने, श्रमदान करने, स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने हेतु स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करके देश को स्वच्छ बनाने की शपथ ली गई।
स्वच्छता पखवाड़ा के अधीन तीसरे दिन ग्रीन स्कूल ड्राइव डे मनाया गया। जिसमें संस्था के सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने प्रतिभागिता कर शिक्षकों ने छात्राओं को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्ञान प्रदान किया। चौथे एवं पांचवे दिन हैंड वाश डे और पर्सनल हाइजीन डे मनाया गया। जिमसें छात्राओं को हैंड वॉश के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि जीवन में कई ऐसी आदतें हैं जिन्हें जीवन में अपनाना बेहद आवश्यक है जैसे हाथों को धोना। यदि हाथों को अच्छी तरह से धोया जाए तो हम कई प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया एवं बीमारियों से बच सकते हैं। पर्सनल हाइजीन के अन्तर्गत छात्राओं को बार-बार हाथ धोने, मुंह की सफाई, शारीरिक व व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने श्रीमती मीनाक्षी स्याल एवं छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रयासों को और भी तीव्र करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता के लिए देश के हर वर्ग को सहयोग देना होगा तभी हम अपने सपनों का भारत बना सकेंगे और स्वच्छ रहेगा भारत तभी तो आगे बढ़ेगा भारत का संदेश देते हुए छात्राओं को कहा कि हमें मानसिक एवं शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रख कर ईश्वर द्वारा प्रदत्त जीवन, देश एवं सृष्टि को बचा सकते हैं। श्रीमती मीनाक्षी स्याल, स्कूल कोआर्डिनेटर ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान छात्राओं में अपने कत्र्तव्यों के निर्वाह को प्राथमिकता देने के लिए भी प्रेरित करती है एवं कहा कि इस स्वच्छता पखवाड़ा अभियान से प्राप्त ज्ञान को अपने तक सीमित न रखते हुए अपने पारिवारिक सदस्यों एवं देशवासियों को भी स्वच्छता के प्रति जागृत करें ताकि अपने देश को हरियालीमय, समृद्ध, स्वच्छ बना सकें।
Cleanliness fortnight celebrated under Buddy program at HMV Collegiate School




