You are currently viewing यात्री ध्यान दें: आदमपुर एयरपोर्ट से दो उड़ानों के समय में बदलाव, देखें नया शेड्यूल

यात्री ध्यान दें: आदमपुर एयरपोर्ट से दो उड़ानों के समय में बदलाव, देखें नया शेड्यूल

जालंधर: जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से चलने वाली दोनों फ्लाइट्स का समय सर्दी के मौसम के मद्देनजर बदल दिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि यात्रियों को सर्दी के कारण किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने पत्रकारों से यह जानकारी सांझा करते हुए कहा कि यह सूचना आदमपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले लोगों तक पहुंचनी चाहिए, ताकि सफर करने वाले लोगों को समय में हुए बदलाव का पता चल सके।

यह है नया विंटर शेड्यूल
निदेशक पुष्पिंदर निराला ने जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा दोनों एयरलाइन्स के समय में बदलाव किया गया है:

1. इंडिगो (आदमपुर-मुंबई फ्लाइट):

मुंबई से आदमपुर: यह फ्लाइट अब मुंबई से दोपहर 2:00 बजे रवाना होकर शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी।

आदमपुर से मुंबई: यह फ्लाइट आदमपुर से शाम 4:50 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

2. स्टार एयर (आदमपुर-हिंडन फ्लाइट):

हिंडन से आदमपुर: यह फ्लाइट हिंडन से दोपहर 2:00 बजे रवाना होकर दोपहर 3:00 बजे आदमपुर पहुंचेगी।

आदमपुर से हिंडन: यह फ्लाइट आदमपुर से दोपहर बाद 3:25 बजे रवाना होकर शाम 4:25 बजे हिंडन पहुंचेगी।

निदेशक निराला ने बताया कि यह नया समय मौसम में बदलाव के अनुसार निर्धारित किया गया है और इसे मौसम की स्थिति के अनुसार भविष्य में फिर से बदला जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Change in timings of two flights