
नई दिल्ली: झारखंड मुक्ति मोर्चा के चंपई सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के अलावा दो मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
शपथ लेने वाले मंत्रियों के नाम हैं – आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता। जानकारी के मुताबिक शपथ लेते ही विधायकों को हैदराबाद भेज दिया गया है ताकि किसी भी तरह की पार्टी में टूट को रोका जा सके। 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है।

शपथ लेने से पहले राज्यपाल सी।पी। राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सूबे का मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबाल हॉल में आयोजित हुई। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झट से चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा बुधवार ही को पेश कर दिया था मगर कल पूरे दिन नए सरकार गठन को लेकर असमंजस की स्थिति रही।

झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर तकरीबन 4 साल काम करने के बाद हेमंत सोरेन ने इस बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश में राजनीतिक संकट गहराने लगा। पहले खबरें आईं थी कि सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सत्ता की बागडोर सौंपेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

Champai Soren’s government in Jharkhand from today, apart from the CM, two ministers also took oath







