You are currently viewing DIPS कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए लगाया गया करियर काउसलिंग सेमिनार

DIPS कॉलेज में 12वीं के विद्यार्थियों के लिए लगाया गया करियर काउसलिंग सेमिनार

जालंधर (अमन बग्गा): बाहरवीं के विद्यार्थियों को करियर के बारे में जानकारी देने के लिए डिप्स कॉलेज ( को-एजुकेशनल) में करियर काउसलिंग पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न करियर्स के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता लेक्चरार सुबोध रानी ने विद्यार्थियों को बोर्ड की परीक्षा व अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह किस तरह से इन की तैयारी कर सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों को डिफेंस सर्विसेज, पुलिस विभाग, कंप्यूटर, प्राइवेट सेक्टर, टीचिंग सेक्टर में भविष्य में पाई जाने वाली संभावनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बाहरवीं के बाद विद्यार्थियों को बहुत ही समझदारी और विचार करने के बाद अपने कोर्स, डिग्री का चुनाव करना चाहिए।

प्रोफेसर रोहिनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जैसे हम हर फील्ड में तरक्की कर रहे है जिस कारण हमारे पास करियर बनाने के लिए ढेरों ऑप्शन उपलब्ध है। कई बार विद्यार्थियों को समझ नहीं आता वह कौन सी फील्ड ले और वह पूरी तरह से कंफ्यूज हो जाते है। इतना ही नहीं कुछ विद्यार्थी काफी स्ट्रेस ले लेते है ऐसे में इन आंशकाओं को दूर करने के लिए हमें करियर काउंसलर की मदद लेनी चाहिए। इससे आप अपना करियर बिना किसी समाजिक दवाब के अपने भविष्य को ध्यान में रख कर चनते है।

इस मौके पर शामिल हुए पलविंदर, ज्योति, कामिनी, हरमनजोत, बलजीत, गुरलीन, प्रिया, सतवीर, तनुष, सिमरन व अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न करियर संबंधी प्रश्न पूछे और अपनी आशंकाओं को दूर किया। इस मौके पर हरजीत कौर, बलविंदर सिंह, मनदीप कौर, पूनव मल्होत्रा, रिंपल वेद, गुरपिंदर कौर, तरूणजीत कौर, गोरिंदरर कौर, हरप्रीत कौर व अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

Career counseling seminar organized for 12th students in DIPS College