जालंधर (अमन बग्गा): विभिन्न जोनल गेम्स में डिप्स कपूरथला के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों की टीम ने बैडमिंटन अंडर 19, खो-खो अंडर 19, नैशनल स्टाइल कबड्डी अंडर 19 में सेकेंड और लड़कियों की टीम ने अंडर 19 बैडमिंटन में सेकेंड पॉजीशन हासिल की। इसके साथ ही बाहरवीं कक्षा के सनमदीप सिंह, दलजिंदर सिंह, ग्यारवीं की अमृत, नवदीप, सुखमन सिंह, अजमेर सिंह का चयन आगे होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हो गया है।
प्रिंसिपल डिंपल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसी तरह आने वाली अगली प्रतियोगितों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर प्रतियोगिता में हार जीत होती रहती है लेकिन कभी भी हारने के बाद अपनी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए बल्कि अपनी कमियों को पहचान कर उसे सुधारना चाहिए ताकि अगली प्रतियोगिता में आप अपना उत्तम प्रदर्शन कर सकों।
Big success: Shooter Deepak Mundi involved in Musewala murder arrested along with two accomplices




