
जालंधर: जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को आज अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद रामा मंडी थाने की पुलिस ने विधायक अरोड़ा को भारी सुरक्षा के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट सृजन शुक्ला की अदालत में पेश किया था।
अदालत ने बचाव पक्ष के वकीलों दर्शन सिंह दयाल, नवीन चड्ढा और मुख्तियार मोहम्मद की दलीलों से सहमति जताते हुए विधायक अरोड़ा को जेल भेजने का हुक्म सुनाया। अब इस मामले में रमन अरोड़ा की अगली पेशी 27 सितंबर को होगी।

अदालत की कार्यवाही के बाद विधायक के वकील दर्शन सिंह दयाल ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने विधायक अरोड़ा को कुल 9 दिनों तक रिमांड पर रखा, लेकिन आज पेशी के दौरान पुलिस ने न तो और रिमांड की मांग की और न ही यह बताया कि विधायक से कोई बरामदगी हुई है।
वकील ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि रमेश चंद्र नामक व्यक्ति ने 23 अगस्त को विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन इसके बाद शिकायतकर्ता रमेश चंद्र को ही होशियारपुर गैस टैंकर ब्लास्ट से जुड़े एक गैस चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था और वह खुद इस समय जेल में है। वकील ने यह भी दावा किया कि विजिलेंस के एक मामले में भी विधायक के खिलाफ कुछ साबित नहीं हुआ था। उन्होंने बताया कि विधायक रमन अरोड़ा की जमानत याचिका सोमवार को अदालत में दायर की जाएगी।
View this post on Instagram


Big setback for Raman Arora








