You are currently viewing लुधियाना रेलवे स्टेशन पर RPF कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, यात्री ट्रैक पर दौड़े; कर्मचारी बने रहे मूकदर्शक

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर RPF कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही, यात्री ट्रैक पर दौड़े; कर्मचारी बने रहे मूकदर्शक

लुधियाना: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम आरपीएफ कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही देखने मिली। दरअसल, यहां एक ट्रेन का प्लेटफार्म आखिरी क्षणों में बदल दिया गया। इसकी अनाउंसमेंट होते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।

सैकड़ों लोग ट्रेन पकड़ने की जल्दी में रेलवे ट्रैक पर कूद पड़े। इनमें कई छोटे बच्चे और महिलाएं भी थी। यात्रियों ने बताया उन्हें पहले स्टेशन पर कहा गया कि जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर आ रही है।

करीब 5.30 बजे पर अनाउंसमेंट हुई कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 3 पर आएगी। ट्रेन आने की सूचना मिलते ही यात्री पुल से प्लेटफार्म पार करने की बजाए जान हथेली पर रख रेलवे ट्रैक से कूद कर प्लेटफार्म नंबर 3 पर जाने शुरू हो गए।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

RPF कर्मचारियों के सामने यात्री ट्रैक पर दौड़े, लेकिन कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे। बगैर सूचना प्लेटफार्म बदलने पर गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन प्रबंधक को खरी-खोटी भी सुनाई। इस मामले में स्टेशन सुपरिटेंडेंट अमरीक सिंह ने अपना पल्ला झाड़ लिया।

जब उन्हें बताया गया कि प्लेटफार्म नंबर 1 पर आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 3 पर आने से लोगों में अफरा-तफरी मची है तो उन्होंने कहा कि गाड़ी हमेशा 3 नंबर पर ही आती है। लोग खुद ही अब 1 नंबर पर आकर खड़े हो रहे हैं तो कोई क्या कर सकता है। लोगों को अपनी सुरक्षा का खुद ध्यान रखना चाहिए। रेलवे ट्रैक पार नहीं करने चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Big negligence of RPF employees at Ludhiana railway station, passengers ran on the track; employees remained mute spectators