You are currently viewing फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

फरवरी महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: नए साल का पहला महीना समाप्त होने को है। वित्तीय मामलों को नजरिए से देखें तो फरवरी काफी महत्वपूर्ण महीना होता है। हर साल सरकार इस महीने में देश का बजट पेश करती है। जनवरी के मुकाबले देखें तो फरवरी में बहुत छुट्टियां नहीं रहती हैं। लेकिन इसके बावजूद अलग-अलग राज्यों में कई ऐसे त्योहार रहेंगे जब बैंक सेवाएं बंद रहेंगी।

फरवरी में कब रहेंगी छुट्टियां –

12 फरवरी- शुक्रवार- सोनम लोसार- सिक्किम

15 फरवरी- सोमवार- लुई नगाई नी- मणिपुर

16 फरवरी- मंगलवार- वसंत पंचमी- हरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल

19 फरवरी- शुक्रवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती- महाराष्ट्र

20 फरवरी- शनिवार- अरुणांचल और मिजोरम स्टेट डे- अरुणांचल और मिजोरम

26 फरवरी- शुक्रवार- हजरत अली जयंती- उत्तर प्रदेश

27 फरवरी- शनिवार- गुरू रविदास जयंती- चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब