
लुधियाना: लुधियाना में माल रोड छत्री चौक के पास सड़क हादसे में एक कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को बस स्टैंड से लेने जा रहा था। सब्जी से भरा ई-रिक्शा लेकर जा रहे चालक ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान हाबोवाल निवासी 33 वर्षीय हिमांशु जिम्मी के रूप में हुई है। मृतक हिमांशु जिम्मी का चौड़ा बाजार में कपड़े का कारोबार था। मृतक जिम्मी का एक बेटा भी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जांच अधिकारी एएसआई भजन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि छत्री चौक के पास हादसा हो गया है। जिसके बाद वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक्टिवा चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने एक्टिवा चालक को मृत घोषित कर दिया। एक्टिवा चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण पीछे से आ रहे ओवरलोड सब्जी लदे ई-रिक्शा ने ब्रेक मार दिया, जिसके बाद ई-रिक्शा एक्टिवा चालक के ऊपर पलट गया।
देखें VIDEO-
जानकारी के मुताबिक पता चला है कि हिमांशु जिम्मी अपने मायके आ रही पत्नी को लेने के लिए घर से बस स्टैंड जा रहा था। हिमांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। एएसआई भजन सिंह ने बताया कि रविवार को हिमांशु का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



An overloaded e-rickshaw crushed a businessman in Ludhiana, he was going to the bus stand to pick up his wife




