जालंधर: जालंधर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के चलते एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण एक एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एम्बुलेंस ड्राइवर एक मरीज को लेकर जा रहा था। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि मरीज और ड्राइवर की जान बच गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई और आनन-फानन में दूसरी एम्बुलेंस को बुलाकर मरीज को उसमें शिफ्ट किया, जिसे बाद में सुरक्षित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस को सड़क से हटाकर किनारे किया और यातायात को सुचारू बनाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह के वक्त हाईवे पर कोहरा बहुत ज्यादा था और विजिबिलिटी ना के बराबर थी, जिसके चलते ड्राइवर को खड़ी ट्रॉली दिखाई नहीं दी और यह दुर्घटना घट गई।

An ambulance carrying a patient crashed into a parked trolley in Jalandhar, causing panic and chaos




