लुधियाना: लुधियाना में 2 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपने मां-बाप के साथ बाइक पर था। उनकी बाइक को एक्टिवा सवारों ने टक्कर मार दी। बच्चा मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस घटना में बच्चे की मां-बाप भी घायल हो गए हैं। मृतक बच्चे की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अर्शदीप और उसके पिता तजिंदरपाल और मां सोनम तीनों 23 अक्टूबर शाम 7 बजे बाइक पर सवार होकर हंबड़ा से अपने घर जा रहे थे।
तजिंदरपाल मोटरसाइकिल चला रहा था। नर्सिंग होम सिधवा बेट के पास सामने से आ रहे एक्टिवा सवार लोगों ने बिना इंडिकेटर दिए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जांच अधिकारी ASI राज कुमार के बताया कि एक्टिवा चालक की पहचान गांव सलेमपुरा निवासी चरनजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरु कर दी है।
✈️खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर
जल्दी करें इन नंबरों पर Call📱
0181–5044888, 0172–5219200
View this post on Instagram
Activa hits bike in Ludhiana, 2 year old child dies after jumping from woman’s lap and falling on road









