जालंधर (अमन बग्गा): प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अगुवाई में हंस राज महिला महाविद्यालय ने सुनहरी शब्दों में इतिहास रचा है। एचएमवी ने एक बार फिर से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब में प्रथम व आर्ट्स, साइंस व कामर्स में दूसरा रैंक प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। यह रैंकिंग मासिक मैगजीन एकैडेमिक इनसाइट द्वारा जारी की गई है। इससे पहले भी एचएमवी को टाइम्स साइबर मीडिया, द वीक, आउटलुक जैसी प्रख्यात रैंकिंग में भी श्रेष्ठ स्थान हासिल है। एचएमवी परिवार ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के मेंटर्स, लोकल कमेटी के सदस्यों तथा पूरे एचएमवी परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया, सभी विभागों के अध्यक्षों, फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ, विद्यार्थियों तथा स्टेक होल्डर्स का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) श्री शिव रमन गौड़ तथा उप प्रधान डीएवी प्रबन्धकत्र्री समिति एवं लोकल मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद के निर्देशानुसार काम करके ही यह संभव हो पाया है। एचएमवी परिवार ने इस अवसर पर पूरी तनदेही के साथ संस्थान की और प्रगति के लिए काम करने का वचन दिया।
Academic Insight declares HMV as the best college for Arts Science and Commerce




