You are currently viewing पंजाब में सिलेंडर पाइप लीक होने से कमरे में भड़की आग, मची चीख-पुकार; 3 मासूम बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

पंजाब में सिलेंडर पाइप लीक होने से कमरे में भड़की आग, मची चीख-पुकार; 3 मासूम बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से झुलसे

लुधियाना: लुधियाना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नीची मंगली इलाके में एक वेहड़े (आहाते) के कमरे में सिलेंडर की पाइप लीक होने से आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से तीन बच्चों समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया।

कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायल बच्चों की मां गुड्डी ने बताया कि वह नीची मंगली की रहने वाली हैं। वह जिस वेहड़े में रहती हैं, वहीं विकास नाम का युवक भी किराए पर रहता है। आज सुबह विकास अपने कमरे में खाना बना रहा था। गुड्डी के बच्चे भी विकास के कमरे में ही बैठे थे।

बताया जा रहा है कि विकास ने जैसे ही कमरे में गैस-चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, तो लीक हो रही पाइप से अचानक आग भड़क गई।

आग भड़कने के कारण कमरे में हल्का धमाका भी हुआ और धुंआ भर गया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हुए, जिन्होंने हिम्मत दिखाकर घायलों को कमरे से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

घायलों की पहचान विकास और तीन बच्चों- अर्जुन, सुरजीत और राहुल के रूप में हुई है।

अस्पताल में उपचाराधीन विकास ने बताया कि वह एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में काम करता है और पिछले 2 साल से लुधियाना में रह रहा है। उसने बताया, “मैं आज सुबह कमरे में खाना बना रहा था। गैस चलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाई, तभी अचानक चारों तरफ आग फैल गई। मेरे पास बैठे अर्जुन, सुरजीत और राहुल भी आग की चपेट में आ गए।”

विकास के मुताबिक, उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया है, जबकि 4 साल के राहुल की टांगें जली हैं।

सिविल अस्पताल के SMO डॉ. अखिल सरीन ने बताया कि चारों घायलों की हालत देखी गई है और सभी का उपचार किया जा रहा है। विकास का चेहरा काफी जला है। डॉ. सरीन ने कहा, “पहले हालात देखकर सोचा था कि इन्हें पीजीआई या पटियाला रेफर कर दें, लेकिन अभी हालात सामान्य (स्थिर) हैं। जिस कारण इन घायलों का यहीं उपचार किया जाएगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

A leaking cylinder pipe sparked