You are currently viewing ध्यान दें! हर रविवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

ध्यान दें! हर रविवार बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला

लुधियाना: लुधियाना में हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन (PPDA) ने फैसला किया है कि अब हर रविवार साप्ताहिक छुट्टी की जाएगी। 18 अगस्त से ये फैसला लागू किया जा रहा है। केंद्र सरकार उनकी कमीशन पिछले 7 साल से नहीं बढ़ा रही, इस कारण अब एसोसिएशन संघर्ष करेगी। इस समय 2 प्रतिशत कमीशन मिल रही है जबकि 5 प्रतिशत कमीशन की मांग है।

इस संबंध में प्रधान रणजीत सिंह गांधी ने कहा कि समस्त कारोबारी में लोगों की कमीशन बढ़ती है, लेकिन पिछले 7 साल से पेट्रोल पंप मालिकों की कमीशन नहीं बढ़ाई गई। आज 80 रुपए वाली वस्तु 120 रुपए तक पहुंच गई है, लेकिन सरकार तेल विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने पर चुप्पी साध लेती है।

पिछले 5 महीने पहले भी पेट्रोल पंप मालिकों ने तेल न खरीद कर हड़ताल की थी। उस समय केंद्र सरकार ने भरोसा दिया था कि चुनाव के बाद उनका कमीशन बढ़ाया जाएगा, लेकिन अब सरकार फिर से उन्हें नजर अंदाज कर रही है। गांधी ने कहा कि साप्ताहिक छुट्टी वाले दिन सामाजिक तौर पर इमरसेंजी सर्विस चालू रहेगी। एंबुलेंस या सरकारी वाहनों को पेट्रोल या डीजल मुहैया करवाया जाएगा।

Attention! Petrol pumps will remain closed every Sunday, Petrol Pump Dealer Association took a big decision