
लुधियाना: लुधियाना में शिव सेना नेता संदीप थापर पर जानलेवा हमले के बाद अब शिवसेना के उप प्रधान अमित अरोड़ा को जान से मारने की धमकी मिली है। अमित अरोड़ा ने बताया कि उनके मोबाइल पर बाहर के नंबर की एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई, जो उसे गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी पंजाब और लुधियाना पुलिस कमिश्नर से की है। अमित अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने फोन कॉल की सारी रिकॉर्डिंग फ़ोन नंबर सहित डीजीपी पंजाब और सीपी लुधियाना कुलदीप चहल को भेज दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इससे पहले 5 जुलाई को लुधियाना में शिव सेना नेता संदीप थापर पर हमला हुआ था। निहंग सिंहों के भेष में शिवसेना नेता को तेजधार हथियारों से जख्मी कर दिया था जिनकी हालात काफी गंभीर थी। लेकिन अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं शिव सेना नेताओं का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ था कि एक और नेता को जान से मारने की धमकी भरी कॉल आई।


Shiv Sena leader in Punjab received death threats, call came from an outside number




