
लुधियाना: लुधियाना में लोहारा के न्यू सतगुरु नगर के इलाके में बीती रात एक निहंग ने व्यक्ति को तलवार से काट दिया। उसके सिर पर तलवार लगने से वह पगड़ी सहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। निहंग ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद निहंग अपने साथियों समेत फरार हो गया।
हमले में घायल बजुर्ग को लहूलुहान अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उसके सिर पर 12 के करीब टांके लगे। वही बजुर्ग ने मेडिकल जांच करवा मामले की शिकायत चौकी कंगवाल की पुलिस को दी। इस संबंध में लोहारा रोड के इलाके न्यू सतगुरु नगर निवासी पीड़ित अर्जुन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। पिछले करीब 15 दिन पहले उससे इलाके में रहने वाले एक निहंग सिंह ने 500 रुपये उधार लिए थे, जो वापिस मांगने पर वह पिछले दो दिनों से उससे आनाकानी कर रहा था।
शनिवार को अंग्रेज काम से घर लौटा था। जिसे घर से कुछ ही दूरी पर पहले से ही घात लगाकर बैठे निहंग सिंह ने अपने दो अन्य साथियों सहित घेरकर तलवारो से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके शोर मचाने पर इलाके के लोग एकत्रित हुए, जिन्हें देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पीड़ित मुताबिक इस मामले की शिकायत पुलिस को दे चुका है।


Nihang cut a man with a sword in Punjab




