
लुधियाना: लुधियाना से कनाडा पढ़ाई करने गए एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक को गोली क्यों मारी गई इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। मृतक छात्र लुधियाना के ऋषि नगर का रहने वाला था।
मृतक की पहचान युवराज गोयल के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है। सुबह 8.45 बजे गोलियां चलीं। युवराज गोयल के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था और न ही उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। वह कनाडा के सरी में रहता था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था। युवराज अभी भी अविवाहित था और कल शाम ही उसके परिवार को सूचना मिली कि युवराज जिस घर में किराये के मकान में रहता था, वहां कुछ हथियारबंद युवकों ने उसे गोली मार दी।
इस मामले में कनाडा पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनवीर बसरा, बसरा साहब, हरकीरत, केलोन फ्रेंकोइस के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक युवराज कनाडा में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह कुछ समय पहले ही कनाडा में बसे थे। फिलहाल युवराज का परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार अभी बातचीत करने की स्थिति में नहीं है। युवराज का शव भारत लाया जाएगा या उनके माता-पिता कनाडा जाएंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।



Punjabi student shot dead in Canada, Yuvraj Goyal was the only son of his parents




