कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पटियाली थाना क्षेत्र के दरियागंज में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे।
ये सभी श्रद्धालु कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करके लौट रहे थे। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद डीएम व एसपी समेत पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते ही चीख-पुकार मच गई. ट्रॉली में अधिक संख्या में महिलाएं बैठी हुईं थीं।





खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
Tractor trolley filled with devotees overturned in the pond, there was screams; Tragic death of 15 people





