नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के सीनियर नेता अजय माकन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस के सभी तरह के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स विभाग ने 210 करोड़ की रिकवरी की मांग की है। साथ ही माकन ने यह भी आरोप लगाया कि यूथ कांग्रेस का बैंक अकाउंट भी फ्रीज किया गया है। अजय माकन ने कहा कि यूथ कांग्रेस के खाते में क्राउड फंडिंग के जरिए पैसे जुटाए गए थे।
अजय माकन ने कहा कि लोकतंत्र की तालाबंदी हिंदुस्तान में हो गई। परसों हमें जानकारी मिली की हम जो चेक इश्यू कर रहे हैं वो ऑनर नही हो रहे हैं। हमें बताया गया की हमारे सारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए है। देश में कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज नहीं हुए बल्कि डेमोक्रेसी फ्रीज हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव में कुछ समय बचा है तब क्यों कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए हैं। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी की जा रही है। यह लोगो के contribution का पैसा है। यह धनाढ्य लोगों का पैसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर तालाबंदी और बड़ियां हैं। दो सौ दस करोड़ की रिकवरी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस और यूथ कांग्रेस से मांगे। यह ऑनलाइन क्राउड फंडिंग से इकट्ठा किया हुआ पैसा है। वहीं दूसरी तरफ इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा पैसा बीजेपी के पास है और वो उसे खर्च कर रही है।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
All bank accounts of Congress Party were frozen, Income Tax Department sought recovery of Rs 210 crore.