
हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई और धमाके शुरू हो गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 59 लोग घायल हो गए। इन धमाकों की वजह से तीन किमी दूर तक ऐसा लगा जैसे कि भूकंप आया हो। घटना के दौरान चीख-पुकार मच गई। घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दिख रहा है कि सड़कों पर शव बिखरे पड़े हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फायर ब्रिगेड की टीम फैक्ट्री में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, हालांकि अभी तक आग काबू नहीं हो सका है।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, अब तक मौके पर पहुंची बचाव टीम ने 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया है। यह सभी लोग जख्मी हालत में हैं। इसलिए इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी राहत टीमों का लक्ष्य आग पर काबू पाते हुए नुकसान को कम से कम करना है। जानकारी के मुताबिक हरदा जिले के मगरधा रोड पर स्थित इस पटाखा फैक्ट्री में धमका हुआ है।

सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीएम हरदा को फोन कर घटना की जानकारी ली और बचाव कार्य तेज करने को कहा। बताया जा रहा है कि किसी वजह से फैक्ट्री के अंदर आग लगी और देखते ही देखते यह आग वहां रखे बारुद के ढेर तक पहुंच गई। इसके बाद धमाके होने शुरू हो गए। मुख्यमंत्री ने हादसे की वजह पता करने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके बाद आग ने कुछ ही मिनटों के अंदर पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। आसपास के लोगों ने फैक्ट्री से उठती आग की लपटों को देखकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमों ने आसपास के इलाके को खाली कराते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की। राहतकर्मियों के मुताबिक कई लोग फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए थे। इनमें से कुछ लोगों को बाहर भी निकाला गया है। वहीं बाकी लोगों को भी निकालने के लिए उनकी तलाश कराई जा रही है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Huge explosion in firecracker factory bodies scattered on the road screams; Tragic death of 7- 59 injured







