
लुधियाना: पराई धरती पर माता-पिता का एक और चिराग बुझ गया। पंजाब के एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर न्यूजीलैंड से आई है। मृतक युवक 27 वर्षीय गुरजीत सिंह मल्ही लुधियाना के पामल गांव का रहने वाला था।
मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने घर में मृत पाया गया। जब यह बात गुरजीत सिंह के परिवार वालों को पता चली तो उनके पैरों तले से जमीन निकल गई। वह न्यूजीलैंड के डुनेडिन शहर में रह रहा था। गुरजीत सिंह मल्ही की 6 महीने पहले शादी हुई थी और उनकी पत्नी फरवरी की शुरुआत में न्यूजीलैंड आने वाली थी। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। गुरजीत सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता हैं। गुरजीत सिंह की इस तरह मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

न्यूजीलैंड में गुरजीत सिंह के दोस्तों का कहना है कि वह बहुत नेक इंसान था और उसका कोई दुश्मन नहीं हो सकता था। उसकी मौत से वे सभी सदमे में हैं।



खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Another Punjabi died abroad he was the only brother of 3 sisters got married only a few months ago







