
मुंबई: मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट की उड़ान में एक यात्री शौचालय के अंदर फंस गया, जिससे उसको पूरी यात्रा कमोड पर बैठकर करनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार 16 जनवरी की है।
विमान के मुंबई से उड़ते ही एक यात्री ने शौचालय का उपयोग किया, लेकिन वह अंदर ही फंस गया। एक घंटे की यात्रा के बाद जब विमान बेंगलुरु पहुंचा, तब तकनीकी कर्मचारी की मदद से दरवाजा खोलकर यात्री को बाहर निकाला गया।
देखें VIDEO-
जब यात्री शौचालय में फंसा था, तब चालक दल के सदस्यों ने दरवाजे के नीचे से एक पर्ची उसे भेजी और उससे न घबराने को कहा। पर्ची में लिखा था, श्रीमान, हम दरवाजा खोलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह खुल नहीं रहा है।

घबराइए मत, हम कुछ ही मिनट में लैंड कर जाएंगे। तब तक आप कमोड की सीट को बंद कर उस पर बैठ जाइए। अपने आप को सुरक्षित रखिए। लैडिंग के बाद इंजीनियर आ जाएगा।

एयरलाइन ने कहा, ‘मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान में एक यात्री दुर्भाग्य से दरवाजा खराब होने के कारण लगभग एक घंटे तक शौचालय के अंदर फंसा रहा। पूरी यात्रा के दौरान यात्री को सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

लैंड करने पर एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और यात्री को चिकित्सा सहायता मिली। यात्री को पूरा पैसा वापस किया जा रहा है।’
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Passenger stuck inside the toilet in the plane for hours completed the journey sitting on the commode; watch video







