You are currently viewing केंद्र सरकार का किसानों को नए साल का तोहफा, नारियल गरी की MSP में की इतने रुपए की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार का किसानों को नए साल का तोहफा, नारियल गरी की MSP में की इतने रुपए की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने बुधवार को पेराई वाले नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 375 रुपये प्रति क्विन्टल और नारियल गोला गरी के एमएसपी में 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने वर्ष 2024-25 सत्र के लिए पेराई वाले नारियल गरी के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 11,160 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

नारियल गोला के एमएसपी को साल 2024-25 के लिए 12,000 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है। साल 2014-15 में पेराई वाले खोपरे का एमएसपी 5,250 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब 11,160 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस तरह 113 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इसी तरह नारियल गोला का एमएसपी साल 2014-15 में 5,500 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे बढ़ाकर साल 2024-25 में 12,000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इस तरह 118 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Central government’s New Year gift to farmers, MSP of coconut kernel increased by Rs.