You are currently viewing क्रिश्चियन धर्म को त्याग 101 परिवारों ने सनातन धर्म में की घर वापसी, बीजेपी नेता ने धोए पैर; तिलक लगाकर किया स्वागत

क्रिश्चियन धर्म को त्याग 101 परिवारों ने सनातन धर्म में की घर वापसी, बीजेपी नेता ने धोए पैर; तिलक लगाकर किया स्वागत

कोरबा: कोरबा जिले के कटघोरा में हिंदू धर्म से धर्मांतरण करने वाले 101 परिवारों ने वापस सनातन हिंदू धर्म में घर वापसी कर ली है। इसके लिए हिंदू संगठन धर्म सेना द्वारा धर्मांतरण कर चुके परिवारों की घर वापसी के लिए कार्यक्रम रखा गया था।

कटघोरा में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सनातन हिंदू धर्म में वापसी करने वाले इन परिवारों के गंगाजल से चरण धोए और उन्हें तिलक लगाकर घर वापसी कराई। कार्यक्रम में हिंदुत्ववादी संगठन धर्म सेना विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज आदि के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस दौरान प्रबल प्रताप ने कहा कि अपने पूर्वजों से पुन: जुडऩे वाले इन परिवारों के फैसले से हम गौरवान्वित हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले इन सभी परिवारों ने हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। इसी कड़ी में कटघोरा के संस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिंदू धर्म में वापसी करने वाले लोग अपने परिवार के संग पहुंचे थे इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी परिवार को घर वापसी की बधाई देते कहा कि आज हिंदुत्व किसी जाति का नहीं राष्ट्रीयता का प्रतीक है। इतिहास गवाह है- जहां हिंदू घटा है, देश बंटा है। इसीलिए हिंदू बचाना मंदिर बनाने से भी बड़ा कार्य है। क्योंकि हिंदू ही मंदिर बनाएगा मंदिर हिंदू नहीं।

बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने ट्वीट पर लिखा कि–धर्मान्तरण रूपी वायरस की दवा है “घरवापसी”। यह लाईलाज बीमारी नहीं हैं हिंदू समाज के जगते ही यह छू मंतर हो जायेगी। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव धर्मो रक्षति रक्षितः 101 धर्मांतरित परिवारों की पाँव पखार कर “घर वापसी” करने का मुझे सौभाग्य मिला।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कटघोरा मे धर्म सेना, विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज एवं विभिन्न समाजिक संगठनों के तत्वावधान मे सनातन श्रद्धालुओं के समक्ष समाजिक प्रमुखों का सम्मान के साथ भव्य समारोह भी संपन्न हुआ।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

101 families who abandoned Christianity returned home to Sanatan Dharma, BJP leader washed feet; welcomed with tilak