You are currently viewing आम जनता को नए साल से पहले बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

आम जनता को नए साल से पहले बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

नई दिल्ली: नए साल से पहले आम जनता को बड़ा तोहफा मिला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 22 दिसंबर से ही एलपीजी सिलेंडर के दाम 39.50 रुपये कम कर दिए है। दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 1757.50 रुपये में मिलेगा।

बता दें कि यह कटौती केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर में ही की गई है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इससे पहले दिल्ली में कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये, कोलकाता में 1908 रुपये और चेन्नई में 1968.50 रुपये थी।

कीमत में कटौती के बाद अब कोलकाता में कामर्शियल सिलेंडर 1869 रुपये, मुंबई में 1710 रुपये और चेन्नई में 1929.50 रुपये में मिलेगा।

बता दें कि एक दिसंबर को कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़े थे। इससे पहले 16 नवंबर करवाचौथ के दिन ही 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 100 रुपये से अधिक महंगा हो गया था।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Big relief to the general public before the new year LPG cylinder became cheaper by so many rupees