नई दिल्ली: भारत के पासपोर्ट की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है, जोकि भारतीयों के लिए बहुत बड़ी खुश खुशखबरी है। अब भारतीय सिर्फ अपने पासपोर्ट से ही एक और देश में घूम सकते हैं। इसके लिए उन्हें वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ईरान की सरकार ने भारत को यह तोहफा दिया है। ईरान का मकसद अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करना है।
ईरान ने भारत समेत 33 देशों के लिए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया है। अब इन देशों के लोग बिना वीजा के ही ईरान जा सकेंगे। साथ ही भारतीय ईरान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को जान सकेंगे। इसे लेकर ईरान के कल्चर हेरिटेज मंत्री इजातुल्ला जर्गामी ने कहा कि सरकार की ओर से यह फैसला दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लिया गया है।

ईरान ने भारत के साथ कई देशों के पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्यकताओं को कैंसिल करने का फैसला लिया है। ट्यूनीशिया, लेबनान, सऊदी अरब, कई मध्य एशियाई, अफ्रीका और मुस्लिम देशों समेत कुछ 33 देशों को फ्री वीजा घुमने का तोहफा दिया गया है। साथ ही पश्चिमी सहयोगी यूरोपीय राष्ट्र क्रोएशिया के लोगों को भी यह तोहफा मिला है, जो नाटो और यूरोपीय संघ का मेंबर है।

आपको बता दें कि इससे पहले थाईलैंड ने भी भारत के लिए फ्री वीजा की घोषणा की थी। थाईलैंड के पीएम स्रेता थाविसिन ने कहा था कि एक नवंबर से भारतीय बिना वीजा के थाईलैंड में घूम सकेंगे। थाईलैंड ने भारत के साथ ताईवान को भी फ्री वीजा एंट्री की सुविधा दी है।


खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
Good news for Indians, now there will be no need of VISA to visit this country







