You are currently viewing कनाडा में एक और पंजाबी युवक की इस कारण हुई मौत, 9 महीने पहले ही गया था विदेश; पूरे गांव में फैली शोक की लहर

कनाडा में एक और पंजाबी युवक की इस कारण हुई मौत, 9 महीने पहले ही गया था विदेश; पूरे गांव में फैली शोक की लहर

लुधियाना: विदेशों में पंजाबियों की मौत का सिलसिला जारी है। हर साल पंजाब से बड़ी संख्या में युवा विदेश जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर युवा कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों का रुख कर रहे हैं।

उच्च शिक्षा और सुनहरे भविष्य की आशा लेकर विदेश जाने वाले युवाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके साथ ही कड़वी सच्चाई यह भी है कि विदेशों में पंजाबियों की मौत की संख्या भी बढ़ रही है।

ऐसा ही हादसा एक पंजाबी युवक के साथ हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार पमाली गांव के युवक की कनाडा में अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान नवजोत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह पमाली के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि नवजोत 9 महीने पहले ही पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। वह मिसिसॉगा, ओंटारियो, कनाडा में पढ़ रहा था।

बिते दिनों खबर आई थी कि नवजोत सिंह का अचानक निधन हो गया। खबर है कि नवजोत सिंह का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। बेटे की अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Another Punjabi youth died in Canada due to this reason, had gone abroad only 9 months ago; Wave of mourning spread throughout the village