You are currently viewing लुधियाना में कपड़ा कारोबारी किडनैप, बदमाशों ने मांगी फिरौती; पुलिस को देखा तो मारी गोली

लुधियाना में कपड़ा कारोबारी किडनैप, बदमाशों ने मांगी फिरौती; पुलिस को देखा तो मारी गोली

लुधियाना: लुधियाना में नूरवाला रोड इलाके में होजरी फैक्ट्री चलाने वाले कारोबारी संभव जैन उर्फ ​​शोबी का शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने संभव की पत्नी को फोन कर नकदी और आभूषण की मांग की। इसके बाद वे जैन को करीब दो-तीन घंटे तक शहर में घुमाते रहे।

बदमाशों को जब पता चला कि पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया तो उन्होंने कारोबारी को गोली मारकर विश्वकर्मा चौक के पास फेंक कर फरार हो गए। कारोबारी की कार भी बदमाश ले गए। गनीमत रही कि गोली उसकी जांघ पर लगी। घायल कारोबारी को DMC अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

कारोबारी तरूण जैन बावा ने बताया कि बदमाशों ने संभव जैन की जांघ पर गोली मारने के बाद उससे उसकी पत्नी सौम्या जैन को फोन करवा। उससे कहलवाया कि घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ने वाली है, जितना घर में गोल्ड और पैसा पड़ा है उसे एक थैले में डालकर जालंधर बाईपास आ जाए। कुछ देर बाद फिर बदमाशों ने संभव से काल करवा पत्नी को फव्वारा वाला चौक पर एक युवक भेज उसे पैसों और गहनों का थैला देने को कहा।

बावा ने कहा कि घबराई हुई सौम्या जैन ने उन्हें सारी बात बताई तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। वह सौम्या को अपनी कार में बैठाकर फव्वारा वाला चौक लेकर पहुंचे तो फिर से उसे संभव जैन का फोन आया और उससे कहलवाया गया कि जो व्यक्ति कार में साथ आया है उसे वापिस भेज कर वह अकेली ही आए। इससे साफ जाहिर होता है कि बदमाशों ने रेकी कर वारदात की है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

एसीपी सुमित सूद ने बताया कि कारोबारी संभव जैन की हालत ठीक है। किडनैपरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। करीब 5 से 7 टीमें बनी हैं, जो अलग-अलग इलाकों और सड़कों पर सेफ सिटी कैमरे खंगाल रही हैं। कारोबारी को किन-किन जगहों पर बदमाश लेकर गए उन सभी जगहों के कैमरे चेक किए जा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Textile businessman kidnapped in Ludhiana, miscreants demanded ransom; When he saw the police he shot him