You are currently viewing लुधियाना में दर्दनाक हादसा: रिटायर्ड पुलिसकर्मी को टिप्पर ने रौंदा, 10 मीटर तक घसीटता ले गया; मौके पर मौत

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: रिटायर्ड पुलिसकर्मी को टिप्पर ने रौंदा, 10 मीटर तक घसीटता ले गया; मौके पर मौत

लुधियाना: लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जिसमें एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान तिलक राज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, तिलक राज मंगलवार दोपहर को पुलिस लाइन से साइकिल पर सवार होकर बेटे की दुकान पर जा रहा था। अचानक जालंधर बाइपास की तरफ से आ रहे नगर निगम के टिप्पर चालक ने संतुलन खो दिया और उसे चपेट में ले लिया।

टिप्पर का ड्राइवर तिलक राज को घसीटता हुआ करीब 10 मीटर तक ले गया। आसपास के लोगों ने तुरंत टिप्पर चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। घटनास्थल पर लोगों ने थाना सलेम टाबरी की पुलिस को सूचित किया।

एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि मृतक तिलक राज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया है। फिलहाल निगम के फरार चालक की पहचान की जा रही है और टिप्पर को कब्जे में ले लिया है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Tragic accident in Ludhiana: Retired policeman crushed by tipper, dragged for 10 meters; death on the spot