नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं वार्षिक परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। बोर्ड की मानें तो चार अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 27 मार्च को ली जाएगी। चार अप्रैल को उर्दू इलेक्टिव, संस्कृत, कर्नाटक म्यूजिक विषय की परीक्षा सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक होनी थी। लेकिन बोर्ड ने इसे 27 मार्च को लेने का निर्णय लिया है।
अभी 27 मार्च को रिटेल, एग्रिकल्चर और मल्टी मीडिया विषय की परीक्षा होनी है। इसमें छात्रों की संख्या कम है। वहीं चार अप्रैल को होने वाली परीक्षा में भी परीक्षार्थियों की संख्या कम है। इस कारण दोनों दिन की परीक्षा अब एक ही दिन ली जाएगी। अब चार अप्रैल को परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
स्टूडेंट कक्षा 12वीं की नई डेटशीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि कक्षा 10 की डेट शीट वही रहती है जो 29 दिसंबर, 2022 को जारी की गई थी। 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
Big news for 12th students, CBSE made big changes in the datesheet; read new timetable




