You are currently viewing चार साहिबजादों और माता गुजरी के शहीदी दिवस पर DIPS में सजाया गया कीर्तन दरबार

चार साहिबजादों और माता गुजरी के शहीदी दिवस पर DIPS में सजाया गया कीर्तन दरबार

जालंधर (अमन बग्गा): गुरू गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों व माता गुजरी जी के शहीदी दिवस के मौके पर डिप्स स्कूल बैगोवाल और बुताला में कीर्तन दरबार सजाया गया। बच्चों ने बताया कि चारों साहिबजादों और माता गुजरी का बलिदान सिख समाज के लिए गर्व की बात है। 10 लाख सैनिकों के सामने चमकौर के मैदान में हुए युद्ध के दौरान बारी-बारी से उनका बलिदान किया गया।

गुरू जी के बड़े साहिबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह युद्ध में शहीद हुए। उसके बाद दो छोटे साहिबाजेद जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम धर्म कबूल न करने पर सरहिंद के नवाब ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया। कीर्तन के बाद अरदास की और सभी के लिए सुख- समृद्धि की दुआ की। बच्चों द्वारा गतके की परफोर्मस दी गई।

प्रिंसिपल्स ने बच्चों को गुरू जी की शिक्षाओं के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह से सिख धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने खुद की जान तक कुर्बन कर दी पर मुगलों के सामने नहीं झुके और न ही अपना धर्म बदला उसी तरह हमें भी जीवन में हार नहीं माननी चाहिए। हमें हमेशा उनकी वीरता और धर्म के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Kirtan Darbar decorated in Dips on the martyrdom day of Char Sahibzads and Mata Gujri