You are currently viewing टीचिंग प्रैक्टिस के दौरान DIPS कॉलेज ने करवाई गेम्स प्रतियोगिताएं

टीचिंग प्रैक्टिस के दौरान DIPS कॉलेज ने करवाई गेम्स प्रतियोगिताएं

जालंधर (अमन बग्गा): टीचिंग प्रैक्टिस के दौरान डिप्स कॉलेज आफ एजुकेशन ढिलवां के विद्यार्थियों द्वारा जीबी पब्लिक स्कूल में विभिन्न गेम्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएड पुपील टीचर्स जोवनजीत, सोनल, गुरप्रीत सिंह, संदीप कौर, नीमलजीत कौर, नेहा अरोड़ा द्वारा बच्चों के आउट दौर गेम्स कैटेगिरी में लेमन रेस, पासिंग दी पार्सल, रिले रेस, बैडमिंटन और इंडोर में चेस, कैरम आदि गेम्स का आयोजन किया गया। बीएड पुपील टीचर्स ने स्कूल विद्यार्थियों को बताया कि यह गेम्स हम में स्पोर्ट्स मैन स्पिरिटशिप, अनुशासन और शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को बढावा देती हैं। हमें कक्षा के बाहर मिलकर रहने की भावना बढ़ती है और खुद के हुनर को दिखाने का मौका मिलता है। यह गतिविधि टीचर्स इंचार्ज सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

इन गेम्स में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया। बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि बीएड कर विद्यार्थियों के लिए यह गतिविधियां बहुत ही महत्वपूर्ण है ताकि जब वह शिक्षण क्षेत्र में कदम रखे तो वह विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्य और खेल के भावना सीखा सकें। इन गतिविधियों से वह सीखते है कि किस तरह से क्लास और खेल के मैदान में विभिन्न गतिविधियों और विद्यार्थियों को मैनेज करते है।

DIPS College organized games competitions during teaching practice