जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स के नन्हें मुन्हें को जंगल की सैर करवाने और जंगल में रहने वाली विभिन्न जानवरों की जानकारी देने के लिए डिप्स स्कूल नूरमहल में जंगल की सैर गतिविधि का आयोजन किया गया गतिविधि के दौरान स्कूल के गार्डन और एक्टिविटी रूम को जगंल की तरह सजाया गया। प्री प्राइमरी विंग के बच्चे अलग-अलग जानवरों जैसे शेर, चीता, भालू, हिरण, बंदन आदि के मास्क और वेशभुषा पहनकर स्कूल पहुंचे।
इस दौरान टीचर्स ने बच्चों को प्यासा कौआ, जंगल का राजा, शेर आया शेर आया आदि कहानियां सुनाई और उनके पीछे छुपे संदेश को भी समझाया। बच्चों ने मिलकर गार्डन में बैठकर मिलकर लंच किया और अपने दोस्तों को जानवरों की एक्टिंग करके दिखाई। उन जानवरों के बारे में जानकारी दी और उनकी खासियत बताई। बच्चों को जंगल के राजा, देश के नैशनल एनिमल और मोर आदि के बारे में जानकारी दी और सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने कहा कि डिप्स स्कूल द्वारा हमेशा कोशिश की जाती है कि बच्चों को वह माहौल दिया जाए जिसमें वह स्कूल के अंदर रह कर भी पूरी तरह से आउटिंग कर सके। जंगल की सैर गतिविधि की मदद से वह उन प्रैक्टिल चीजों की जानकारी हासिल कर सकते है जो वह सिर्फ किताबों में पढ़ते है और उनके लिए जरूरी है।
DIPS children gave the message of protection of animals by visiting the forest




