You are currently viewing विद्यार्थी ध्यान दें: PSEB 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी

विद्यार्थी ध्यान दें: PSEB 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी

चंडीगढ़: पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी ख़बर है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB ने 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। ऐसे में जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वे एग्ज़ाम डेट्स नीचे चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर भी इन कक्षाओं का टाइम टेबल उपलब्ध करा दिया गया है।

बोर्ड की ओर से जारी डेट शीट के अनुसार पंजाब बोर्ड 10वीं की परीक्षा 21 फ़रवरी से शुरू होगी एवं 18 अप्रैल तक चलेगी। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फ़रवरी से शुरू होगी एवं 13 अप्रैल तक चलेगी।

इसके साथ ही बोर्ड ने 5वीं एवं 8वीं कक्षा का टाइम टेबल भी रिलीज़ किया है। जहां 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेंगी। वहीं 8वीं की परीक्षाएं 20 फ़रवरी को शुरू होंगी और 6 मार्च को समाप्त होगी। इसके अलावा बोर्ड ने जानकारी दी है कि वह जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर पूरी डेट शीट उपलब्ध करा देगा। इसके बाद छात्र विषयों के अनुसार परीक्षा तिथि चेक कर सकेंगे।

Attention students PSEB 10th and 12th board exams time table released