जालंधर (अमन बग्गा)- पिरामिड कॉलेज ने दीपावली उत्सव 2022 का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया। इस मौके पर कॉलेज को इस तरह सजाया गया कि रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां और उल्लास लेकर आए। दीपावली उत्सव का उद्घाटन पिरामिड कॉलेज के उपाध्यक्ष वाईस प्रेजिडेंट श्री भावनूर सिंह बेदी और वाईस डायरेक्टर सुश्री सचलीन बेदी द्वारा किया गया।

इस मोके पर प्रसिद्ध कलाकार: दीप संदीप, जिमी ग्रेवाल और अर्नूर कांग” भी उपस्थित थे जिन्होने अपनी गायकी से उपस्थित गणों का मनोरंजन किया। साथ ही छात्रों ने भी लोक गायन, लोक नृत्य-भांगड़ा आदि अनेक प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके इलावा इस फेस्ट में मनोरंजक खेलों, एनीमेशन छात्रों द्वारा कला और शिल्प प्रदर्शन, मेहंदी स्टाल, होटल प्रबंधन के छात्रों द्वारा बेकरी आइटम, भोजन जंक्शन, ट्रेंडी ज्वैलरी औरअन्य स्टाल लगाए गये।
भावनूर सिंह बेदी और श्रीमती सचलीन बेदी ने गायकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं, और अपील की कि इस दिवाली को प्रदूषण मुक्त तरीके से मनाया जाए। पिरामिड कॉलेज के डायरेक्टर , डॉ विवेक मित्तल ने इस तरह के मस्ती भरे दिवाली उत्सव के आयोजन के लिए मल्टीमीडिया विभाग के कलाकार समूह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पीसीबीटी के सभी छात्रों और कर्मचारियों को हरित दिवाली की शुभकामनाएं दीं।




