जालंधर (अमन बग्गा): इंटर डिप्स स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के दूसरे दिन जोन-2 के मुकाबले डिप्स स्कूल सुरानुस्सी की ग्राउंड में संपन्न हुए। सुरानुस्सी की ग्राउंड में डिप्स के स्कूलों के लड़कों की टीम के मध्य वॉलीवाल, बॉस्केटबाल और लड़कियों के मध्य खो-खो के मैच खेले गए। प्रतियोगिता की शुरूआत पर डिप्स स्कूल के प्रिंसिपल विनोद शर्मा ने डिप्स चेन की चेयरपर्सन श्री मति जसविंदर कौर और सीईओ मोनिका मंडोत्रा का फूलों के साथ स्वागत किया। बच्चों द्वारा पंजाबी गीतो पर गिद्धा और भंगड़ा पेश किया गया।
खो-खो में पहला मैच डिप्स सुरानुस्सी और अर्बन एस्टेट की टीम के मध्य खेला गया जिसमें सुरानुस्सी की टीम ने जीता हासिल की। दूसरा मैच करोलबाग और लक्खन के पड्डे के मध्य हुआ जिसमें करोलबाग की टीम ने जीत हासिल की। तीसरा मैच सुरानुस्सी और कपूरथला की टीम के बीच हुआ जिसमें सुरानुस्सी विजय रहा। फाइनल ओर आखिरी मैच सुरानुस्सी और करोल बाग की टीम के मध्य हुआ जिसमें करोलबाग की टीम ने अपना बढ़िया प्रदर्शन करके जीत हासिल की।
वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता में पहला मैच सुरानुस्सी और अर्बन एस्टेट की टीम के मध्य हुआ जिसमें सुरानुस्सी और दूसरा मैच करोल बाग और कपूरथला की टीम के मध्य हुआ जिसमें कपूरथला की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल मैच सुरानुस्सी और कपूरथला स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें सुरानुस्सी की जीत हासिल की।
बॉस्केटबाल में पहला मैच डिप्स स्कूल नूरमहल और सुरानुस्सी के मध्य खेला गया जिसमें सुरानुस्सी विजेता रहा। दूसरा मैच डिप्स स्कूल मेहता चौक और कपूरथला के मध्य खेला गया जिसमें मेहता चौक की टीम ने जीत हासिल की। तीसरा और फाइनल मैच सुरानुस्सी और मेहता चौक के मध्य खेला गया जिसमें सुरानुस्सी स्कूल ने जीता। जोन -2 में जीतने वाली टीम ने जीत हासिल कर सेमिफाइनल में अपनी जगह बना ली है। कल डिप्स स्कूल भोगपुर स्कूल की ग्राउंड में जोन-3 के स्कूलों के मध्य मैच खेले जाएगें। इन जोन मैच में विजेता रहने वाली टीम सेमिफाइनल और फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी।
यह सारे मैच डिप्स चेन के स्पोर्ट्स मैनेजर मनमोहन सिंह की देखरेख में संपन्न हुए और आदित्य, विशाल, रोहित, साहिल, दिग्विजय, नवीन ने रैफरी की भूमिका अदा की। डिप्स चेन की चेयरपर्सन श्री मति जसविंदर कौर ने सभी खिलाड़ियों के खेल प्रतिभा को देखकर उनकी तारीफ की और इसी तरह कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित कया। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा की सभी टीमों ने एक दूसरे को बहुत ही कड़ी टक्कर दी और जीत के लिए काफी मेहनत की लेकिन जीतता वहीं है जो अपना बेस्ट देता है। विजेता टीम को सेमिफाइन के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा और बाकी टीमों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
Winning DIPS School Zone-2 Basketball Match Make it to the Semi-Finals at Suranussi




