जालंधर (अमन बग्गा): स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल जालंधर में नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा दशहरा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रामलीला के विभिन्न पात्रों राम, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, भरत और अंगद के अभिनय से सभी अध्यापकों और छात्रों को भावविभोर कर दिया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका जतिंदर कौर मान ने सभी को दशहरे की बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि हम कितनी भी पश्चिम संस्कृति से प्रभावित हो जाए लेकिन हमारी पौराणिक शिक्षाएं जीवन का अंग रही हैं और हमेशा रहेंगी।
The festival of Dussehra celebrated with great pomp in Swami Mohan Das model




