जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की बी.ए. सेमेस्टर-चार की छात्राओं ने पहली तीन यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। तन्वी व कल्याणी ने 100 में से 71 अंक लेकर प्रथम, सरगमजीत कौर, मंदिरा जोशी, दमनप्रीत व हिमांशी ने 70 अंकों के साथ दूसरा व बवलीन ने 68 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती)अजय सरीन ने छात्राओं व विभागाध्यक्षा डॉ. ममता ने बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती रितु बजाज, श्रीमती लवलीन कौर, श्री नीरज अग्रवाल और श्री परमिंदर सिंह ने भी छात्राओं को बधाई दी। छात्राओं ने अपनी उपलब्धि के लिए कालेज का आभार व्यक्त किया।
HMV’s BA Semester 4 (English Hons) girl students got first three university positions




