You are currently viewing फाइनेंशियल लिटरेसी के बारे में DIPS कॉलेज के छात्राओं को दी गई जानकारी

फाइनेंशियल लिटरेसी के बारे में DIPS कॉलेज के छात्राओं को दी गई जानकारी

जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रड़ा मोड़ टांडा में बच्चों को धन का सही ढंग से उपयोग करने की समझने की क्षमता को समझाने के लिए ऑनलाइन फाइनेंशियल लिटरेसी विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य तौर पर एसवी वेल्थ फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट इन दिल्ली से शमशेर सिंह स्पीकर के तौर पर शामिल हुए।

इसमें उन्हें बजट, पैसों का सही प्रबंधन, निवेश के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। इसके लिए छात्राओं को प्राइवेट मार्किट, सिक्योरिटी मार्किट, शेयर होल्डर, डिमेट अकाउंट, एसईबीआई के कार्यों और उनके नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाइनेंशियल लिट्रेसी की कमी होने के बारे ज्यादातर लोग ऑनलाइन फ्रॉड, विभिन्न वित्तीय संस्थाओं द्वारा की जाने वाली धोखाड़ी के शिकार हो जाते है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि आपको अपना पैसे कहां कैसे कब खर्च करने है। बच्चों को पैसे बनाने, निवेश करने, खर्च करने और बचत करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

प्रिंसिपल ज्योति गुप्ता ने कहा कि यह गुण इंसान को जीवन में आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है ताकि वह अपनी वित्तीय प्रबंधन को स्थिर कर सके। इससे आप जीवन में होने वाली आर्थिको तंगी से खुद का बचाव कर सकते है और आने वाले भविष्य को खुशहाल बना सकते है।

Information given to the students of DIPS College about Financial Literacy