जालंधर (अमन बग्गा): डिप्स कॉलेज ( को- एजुकेशनल ) ढिलवां के छात्राओं ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब खेड मेला के जोनल में 13 गोल्ड मैडल हासिल किए। लड़कों की टीम ने अंडर 21 वर्ग में शॉटपुट, 5000 और 3000 मीटर दौड़, लांग जंप, बैडमिंटन में गोल्ड, लांग जंप में सिल्वर मैडल हासिल किया। लड़कियों की टीम ने अंडर 21 वर्ग में शॉटपुट, 3000 मीटर, 800 मीटर, लांग जंप, 21 से ऊपर के वर्ग में 5000 मीटर, 3000 मीटर, 800 मीटर दौड़, शॉटपुट में गोल्ड, 21अंडर में शॉटपुट, 800 मीटर, 100 मीटर दौड़, लांच जंप में सिल्वर मैडल हासिल किया।
कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने कहा कि अब जल्द ही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने वाली है जिनमें भाग लेने के लिए विद्यार्थी दिन रात मेहनत कर रहे है ताकि वह अपना अच्छा प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अगले मुकाबले में भी इससे अधिक गोल्ड लाने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी।




