You are currently viewing HMV की बीबीए सेमेस्टर-2 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

HMV की बीबीए सेमेस्टर-2 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की बीबीए (सेमेस्टर-2) की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। रिया शर्मा ने 700 में से 571 अंक प्राप्त कर प्रथम, गगनदीप कौर ने 556 अंक प्राप्त कर द्वितीय, अंजलि ने 546 अंकों से पांचवीं तथा भव्या बाहरी व मंशा बलडोत्रा ने 545 अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली व छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती शिफाली कश्यप भी उपस्थित थी।