You are currently viewing HMV ने मनाया टीचर्स डे

HMV ने मनाया टीचर्स डे

जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें टीचर्स डे का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस विशेष दिन पर अपने अध्यापकों को बधाई दी तथा उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। रोहिणी व सुखमन ने स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। संगीत (गायन) विभाग की छात्राओं ने अध्यापकों के लिए विशेष गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थी परिषद की सदस्य छात्राओं ने प्राचार्या डॉ. अजय सरीन, डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा व कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी डॉ. आशमीन कौर को विशेष कार्ड भेंट किए। मंच संचालन डीन विद्यार्थी परिषद श्रीमती उर्वशी मिश्रा ने किया। एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने भी स्कूल कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल की अगुवाई में प्राचार्या डॉ. अजय सरीन को कार्ड भेंट किए। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि अध्यापक-विद्यार्थी का यह रिश्ता इसी तरह प्यार से और मजबूत होता रहे। इस मौके पर केक काट कर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।