You are currently viewing HMV की बीबीए सेमेस्टर चार की छात्राएं शीर्ष पर

HMV की बीबीए सेमेस्टर चार की छात्राएं शीर्ष पर

जालंधर (अमन बग्गा): हंस राज महिला महाविद्यालय की बीबीए सेमेस्टर चार की छात्राएं यूनिवर्सिटी में टॉप पोजीशन प्राप्त कर शीर्ष पर रहीं। कु. गौरिका ने 750 में से 644 अंक प्राप्त कर प्रथम, कु. गीतांजलि ने 634 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, कु. आकांक्षा कुंदल ने 615 अंक प्राप्त कर छठा स्थान तथा कु. अर्शिया अरोड़ा ने 610 अंक प्राप्त कर सांतवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं, विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली तथा अन्य फैकल्टी सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती शैफाली कश्यप भी मौजूद थी।

HMV’s BBA semester four girls top